शेरो शायरी (Shayari In Hindi)
Hello friends here we present sayari, fun shayari, sher, sms, shers, galib, sms joke, mehfil. So enjoy.
ख़ाली है अभी जाम, मैं कुछ सोच रहा हूं।
ए गर्दिशे-अय्याम, मैं कुछ सोच रहा हूं।।
साक़ी तुझे इक थोड़ी-सी तकलीफ़ तो होगी।
साग़र को ज़रा थाम, मैं कुछ सोच रहा हूं।।
पहले बड़ी रग़बत(लगाव) थी तेरे नाम से मुझ को।
अब सुन के तेरा नाम, मैं कुछ सोच रहा हूं।।
इदराक अभी पूरा तआ़वुन नहीं करता।
दे बादा-ए-गुलफ़ाम, मैं कुछ सोच रहा हूं।।
हल कुछ तो निकल आएगा हालात की जिद का।
ऐ कसरते-आलाम(ग़मों के आधिक्य), मैं कुछ सोच रहा हूं।।
Shayari In Hindi.
हमने हसरतों के दाग़ आंसुओं से धो लिए।
आपकी ख़ुशी हुजूर, बोलिये न बोलिये।।
क्या हसीन ख़ार कांटे थे जो मेरी निगाह ने।
सादगी से कई बार रूह में चुभो लिये।।
ज़िन्दगी का रास्ता काटना ही था ‘अदम’।
जाग उठे तो चल दिये, थक गये तो सो लिये।।
Shayari In Hindi.
आरज़ूओं के ख़्वाब क्या देंगे ?
ख़ूबसूरत सराब क्या देंगे ?
कुछ किया ही नहीं जवानी में।
हश्र के दिन हिसाब क्या देंगे ?
जीने वाले तो ख़ैर बेबस हैं।
मरने वाले हिसाब क्या देंगे।
Shayari In Hindi.
Tags :- sayari, fun shayari, sher, sms, shers, galib, sms joke, mehfil, dosti, ghazal, messages, hindi sms jokes.
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ